“26 साल, कितना बदला झारखण्ड?” टुंडी कॉलेज में गरजी युवा आवाज, सोनू रवानी ने मारी बाजी
डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : झारखण्ड स्थापना दिवस के मौके पर डिग्री कॉलेज, टुंडी में शुक्रवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विषय था-“झारखण्ड के 26 वर्ष: सतत् विकास की गाथा”।
जिला शिक्षा पदाधिकारीवसह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, धनबाद के आदेशानुसार आयोजित इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्रो. अविनाश कुमार ने की।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने राज्य की 26 वर्षों की विकास यात्रा पर बेबाक राय रखी। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, औद्योगिक विकास, आदिवासी समाज की स्थिति, पर्यावरण संरक्षण और सतत् विकास की संभावनाओं पर पक्ष-विपक्ष में जोरदार तर्क दिए गए।
तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल ने विषय ज्ञान, तार्किक क्षमता, प्रस्तुतीकरण, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल के आधार पर मूल्यांकन किया।
विजेता
– *प्रथम:* सोनू रवानी, सेमेस्टर-01
– *द्वितीय:* सावन कुमार सिंह, सेमेस्टर-01
– *तृतीय:* शंकर मुर्मू, सेमेस्टर-05
निर्णायक मंडल में डॉ. कुसुम रानी, डॉ. रानी सिंह और प्रो. लक्ष्मी कुमारी शामिल थीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रौनक परवीन ने किया। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।