श्री गुरु नानक देव जी महाराज जी का 557 वां पावन प्रकाश पर्व की तैयारी पूरी
डीजे न्यूज, धनबाद: बड़ा गुरुद्वारा साहिब, गुरुद्वारा रोड, धनबाद में श्री गुरु नानक देव जी महाराज जी का 557 वां पावन प्रकाश पर्व
बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसकी संपूर्ण तैयारी कर ली गई हैं। प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार को निशान साहिब की सेवा की गई । गुरुद्वारा को आकर्षक लाइट साज सज्जा से सजाया जा रहा है ।
इस पावन अवसर की शोभा को बढ़ाने हेतु
हजूरी रागी जत्था भाई हरजीत सिंह जी
(सचखंड श्री दरबार साहिब, अमृतसर) एवं
प्रचारक (कथावाचक) डॉक्टर हरभजन सिंह पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला पंजाब
को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
पदाधिकारियों ने कहा कि 22 नवंबर (रविवार) को भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा निकलेगा।
गुरुद्वारा कोइरीबांध झरिया से प्रातः 11:00 बजे आरंभ होकर बाटा मोड़ , देशबंधु मातृ सदन, चिल्ड्रन पार्क, लक्ष्मीनिया मोड़, बिहार टॉकीज, कतरास मोड़, बस्ताकोला होते हुए धनसार चौक होकर जोड़ा फाटक, शक्ति मंदिर गुरुद्वारा, गुरु नानकपुरा पानी टंकी, विनोद बिहारी चौक, बैंक मोड़ होते हुए बड़ा गुरुद्वारा
7:00 बजे तक पहुंचेगा।
22,23, 24 नवंबर को
बड़ा गुरुद्वारा साहिब में लंगर वितरण किया जाएगा। कमेटी ने गुरु प्रेमियों से आग्रह किया है कि इस शुभ अवसर पर परिवार सहित पधारकर
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं तथा
गुरु घर की कृपा का लाभ प्राप्त करें।
मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव मनजीत सिंह, प्रधान गुरचरण सिंह माझा थे। नगर कीर्तन के लिए कन्वीनर को कन्वीनर जत्थेदार सेवादार को सफल संचालन हेतु जिम्मेवारियां दी गई हैं। बैठक में महासचिव मनजीत सिंह, अध्यक्ष गुरचरण सिंह माझा, मनजीत सिंह सलूजा, वरयाम सिंह, सतपाल सिंह ब्रोका, तेजपाल सिंह, कमलजीत सिंह, राजेंद्र सिंह आदि थे ।