संक्षिप्त खबरें:-
बरवाअड्डा में सड़क हादसे में बलियापुर के दो युवकों की मौत
बलियापुर: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर शुक्रवार को हुई सड़क हादसे में बलियापुर थाना क्षेत्र के विजयडीह निवासी 27 वर्षीय संजय हांसदा एवं उनका ममेरा भाई अभिलाष हेंब्रम की मौत हो गई। दोनों बाइक से टुंडी स्थित अपनी बहन के घर जा रहे थे । इस दौरान जीटी रोड पर सड़क दुर्घटना में दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। लोगों ने दोनों को इलाज हेतु धनबाद एसएनएमएमसीएच धनबाद ले गये जहां डॉक्टर ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। मृतक संजय हांसदा खरीकाबाद के रविन्द्र हांसदा का पुत्र था। वह अविवाहित था। घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के माता-पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर हाल है।
————————————————–
उदघाटन मैच में कर्माटांड़ की जीत
बलियापुर: निचितपुर में शुक्रवार को रियल क्लब की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन हलधर दे ने किया। उद्घाटन मैच मुक्ति क्लब कर्माटांड़ एवं एसटी क्लब के बीच खेला गया। इस दौरान मुक्ति क्लब तीन -दो से जीत हासिल किया। मौके पर हारू, रमेश, अनिल, सिदाम, धीरेन, निमाई, महादेव, कालीचरण आदि मौजूद थे।