विभिन्न छठ घाटों पर उमड़ी भीड़

विभिन्न छठ घाटों पर उमड़ी भीड़

बलियापुर: उदयीमान भगवान भास्कर को  सोमवार की प्रातः व्रतियों द्वारा दूसरा अर्ध्य देने के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ बलियापुर क्षेत्र में संपन्न हो गया। सिंदूरपुर छठ घाट, बेलगड़िया, अलकडीहा, मुकूंदा, सुरुंगा तालाब आदि छठ घाटों पर उगते भगवान सूरज को अर्ध्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सिंदूरपुर जोड़ियां छठ घाट पर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार, अशोक कुमार, बलराम कुमार, भाजपा नेता घनश्याम ग्रोवर, मिट्ठू सरिया , अल्पना मुखर्जी आदि ने श्रद्धालुओं के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top