दुर्गा पूजा से पहले एमओसीपी में चला स्वच्छता अभियान, पूजा समिति ने संभाली सफाई की कमान

दुर्गा पूजा से पहले एमओसीपी में चला स्वच्छता अभियान, पूजा समिति ने संभाली सफाई की कमान

डीजे न्यूज, तिसरा,धनबाद : दुर्गा पूजा के मद्देनजर मां भगवती के स्वागत की तैयारियों के बीच एमओसीपी सेक्टर-1 ग्राउंड में भव्य स्वच्छता अभियान चलाया गया। लंबे समय से एमओसीपी सब्जी पट्टी के आसपास फैली गंदगी और दुर्गंध से स्थानीय निवासी परेशान थे। इसे देखते हुए पूजा समिति के सदस्यों ने पहल करते हुए सफाई अभियान चलाया।

त्योहार की पवित्रता और स्वच्छ वातावरण के महत्व को ध्यान में रखते हुए सदस्यों ने सब्जी पट्टी के साथ-साथ कॉलोनी के आसपास के विभिन्न स्थानों की साफ-सफाई की। अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और पूजा के दौरान साफ-सुथरा माहौल बनाए रखने का संदेश भी दिया गया।

इस स्वच्छता अभियान में श्रीराम गोराई, रितेश निषाद, माणिक बाउरी, तपन रजक, शैलेन ठाकुर सहित पूजा समिति के सभी कर्मठ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समिति के सदस्यों ने त्योहार के दौरान स्वच्छता बनाए रखने और आसपास के वातावरण को साफ रखने की अपील की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top