जिला फुटबॉल लीग: नेताजी एफसी, बलियापुर एफसी और एमपीएल जेएफसी की शानदार जीत

जिला फुटबॉल लीग: नेताजी एफसी, बलियापुर एफसी और एमपीएल जेएफसी की शानदार जीत

डीजे न्यूज, धनबाद: जिला फुटबॉल लीग के तहत बुधवार को विभिन्न स्टेडियमों में खेले गए मुकाबलों में नेताजी एफसी, बलियापुर एफसी और एमपीएल जेएफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीत लिए।
नेताजी एफसी ने नोभा एक्सीलेंस एफसी को हराया
बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित अभिजीत गांगुली जूनियर फुटबॉल लीग के मुकाबले में नेताजी एफसी ने नोभा एक्सीलेंस एफसी को 2-0 से पराजित किया। नेताजी एफसी की ओर से प्रविंद मुर्मू और संतोष टुडू ने एक-एक गोल कर टीम को जीत दिलाई। मैच में निर्णायक की भूमिका चिंटू हाजरा, सूदन लाल सोरेन, जेवियर टुडू और पूनम कुमारी ने निभाई।

बलियापुर एफसी ने 4-1 से दर्ज की जीत

भितिया स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बलियापुर एफसी ने शानदार खेल दिखाते हुए गोविंदपुर एफसी को 4-1 से हराया। बलियापुर एफसी की ओर से सुरेंद्र ने दो गोल दागे, जबकि राजवीर कुमार और ऋषि कुमार ने एक-एक गोल किया। वहीं, गोविंदपुर एफसी की ओर से मो. आसिद अंसारी ने एकमात्र गोल किया। मैच में निर्णायक की भूमिका राम अयोध्या कुमार, प्रेम मरांडी, पूजा कुमारी और सुरेश कुमार किस्कू ने निभाई।
एमपीएल जेएफसी ने एमपीएल टीएफसी को दी शिकस्त

मैथन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एमपीएल जेएफसी ने कड़े संघर्ष में एमपीएल टीएफसी को 1-0 से पराजित किया। मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल एमपीएल जेएफसी के करण सोरेन ने किया। मुकाबले में निर्णायक की भूमिका संजय सोरेन, तापस बैदकर, रवि लाल हेंब्रम और मधुसूदन सोरेन ने निभाई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top