सीएमडी ने मां काली के दरबार में टेका माथा,
कर्मियों एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
डीजे न्यूज, धनबाद: बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने शनिवार को गोविंदपुर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बुधवा बाबा मंदिर में माँ काली की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर क्षेत्र में खनन कार्यों की निरंतर प्रगति, सुरक्षित कोयला प्रेषण तथा कर्मियों एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
पूजा में निदेशक (तकनीकी/संचालन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (वित्त एवं मानव संसाधन) राजेश कुमार, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) राजीव कुमार सिन्हा सहित मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
पूजन के उपरांत सीएमडी द्वारा गोविंदपुर क्षेत्र में कोयला उत्पादन एवं प्रेषण को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का आह्वान किया गया तथा सभी कर्मियों एवं स्थानीय निवासियों के मंगलमय भविष्य की कामना की गई।