परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा सह विचार गोष्ठी आयोजित

परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा सह विचार गोष्ठी आयोजित

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): बहुजन समाज पार्टी, बामसेफ व डीएस-4 के संस्थापक कांशीराम के 20वाँ परिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को लक्ष्मी कोलियरी अंबेडकर चौक मैदान में श्रद्धांजलि सभा सह विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
बहुजन समाज पार्टी धनबाद जोन इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुरुआत  बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा व  कांशीराम  के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य प्रभारी एलपी बौद्ध ने अपने संबोधन में कहा कि बहुजन नायक बसपा संस्थापक कांशीराम ने देश के बहुसंख्यक बहुजन समाज में राजनीतिक चेतना जागृत कर उनमें उम्मीद की नई रोशनी डालते हुए इस तबके को देश के मुख्य धारा में लाने का सफल कार्य किया।  उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के का दो पहलू है और यही कारण है कि अपने समय में कांशीराम ने एक को सांपनाथ तो दूसरे को नागनाथ की संज्ञा दी थी। उन्होंने कहा कि  कांशीराम जिंदा रहते वे अपना उत्तराधिकारी आयरन लेडी कुमारी मायावती को घोषित किया।
विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जोन प्रभारी सुबल दास ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के संघर्ष का ही देन है कि आज चहुंओर बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर समेत बहुजन समाज के तमाम महापुरुषों के प्रतिमा दिन प्रतिदिन लगता दिख रही है व संविधान के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है। तमाम पार्टियों को मजबूरन बहुजन समाज के लोगों के वोट पाने हेतु आकर्षित करने के लिए नीला गमछा लगाकर “जय भीम” का नारा लगाकर बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर एवं बसपा संस्थापक कांशीराम साहब के जयंती व परिनिर्वाण दिवस मनाने के लिए मजबूर हैं।
गणेश भारती एवं शिव कुमार दास ने कहा कि खनिज संपदा से परिपूर्ण झारखंड प्रदेश का विकास बहुजन समाज पार्टी के सरकार से ही संभव है, लिहाजा हमें पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है। निश्चित रूप से उनके बताए रास्ते पर चलकर उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम के अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अभय कुमार ने की। संचालन जिला उपाध्यक्ष गणेश भारती ने किया। कार्यक्रम में जिला महासचिव मनोज बौद्ध, अवकाश प्राप्त पीओ प्रमोद कुमार, सुनील कुमार रविदास, एजाज अहमद, बाबूराम मांझी, राजकुमार भारती, अशोक कनौजिया, राम प्रसाद दास समेत अन्य ने संबोधित किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला पुरुष सहित युवा वर्ग उपस्थित हुए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top