गढ़ रघुनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, पहले दिन 30 मरीजों की जांच

गढ़ रघुनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, पहले दिन 30 मरीजों की जांच

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : प्रखंड के गढ़ रघुनाथपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को दो दिवसीय स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया गया। स्वास्थ्य मेले के पहले दिन करीब 30 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के बाद मरीजों के बीच निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। दो दिवसीय स्वास्थ्य मेले के आयोजन से क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ. विकास राणा, सीएचओ नितेन्द्र शर्मा, आनंद कुमार साव, ज्वाला पासवान, संजय कुमार, लक्ष्मी कुमारी, अमृता कुमारी, शताब्दी सरकार सहित प्रखंड क्षेत्र की स्वास्थ्य सहियाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top