बलियापुर पहुंची चलंत लोक अदालत, दी गई कानूनी जानकारी

बलियापुर पहुंची चलंत लोक अदालत, दी गई कानूनी जानकारी

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद का चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता वैन बुधवार को बलियापुर पहुंची। बलियापुर प्रखंड कार्यालय परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों को विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता एवं अधिवक्ता समेत अन्य विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई । वहीं बाल विवाह, बाल श्रम, नशाखुरानी आदि को गैर कानून बताते हुए इससे दूर रहने की सलाह दी। शिविर में सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं जैसे स्पॉन्सरशिप योजना, साथी योजना, मेडिकल हेल्प डेस्क के अलावा अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। मौके पर एलडीसीएस स्वाति कुमारी, अचिंतो चटर्जी, सांसद प्रतिनिधि विजय रवानी, परितोष घोषाल, प्रदीप दे, अधिकार मित्र, आनंद चक्रवर्ती, राजू प्रमाणिक आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top