गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से बंगाल की शराब बरामद, यात्री गिरफ्तार

गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से बंगाल की शराब बरामद, यात्री गिरफ्तार

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद रेलवे स्टेशन पर अपराध और अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के दौरान आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार की देर रात गंगा-दामोदर एक्सप्रेस की जांच के दौरान एक यात्री को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की सभी बोतलों पर “FOR SALE IN WB ONLY” अंकित था।

वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, धनबाद के निर्देश पर RPF पोस्ट धनबाद की स्पेशल टास्क टीम और CIB/DHN के जवान स्टेशन परिसर में गश्त और निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खड़ी ट्रेन संख्या 13329 गंगा-दामोदर एक्सप्रेस की जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान AC कोच संख्या IR251530 (B/4) के बर्थ नंबर 30 पर बैठा एक यात्री RPF जवानों को देखकर घबरा गया। संदेह होने पर जवानों ने उससे पूछताछ की। यात्री ने अपना नाम अमित कुमार बताया और खुद को बिहार के नालंदा का रहने वाला बताया।

इसके बाद उसके बैग की तलाशी ली गई, जिसमें अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुईं। इसके बाद RPF ने शराब की तस्करी के आरोप में अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

RPF के अनुसार, बरामद शराब और गिरफ्तार आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए RPF उप निरीक्षक प्रवीण कुमार की लिखित शिकायत के साथ उत्पाद विभाग, धनबाद को सौंप दिया गया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top