नियोजन व मुआवजा की मांग को रैयतों ने रोका पावर सबस्टेशन निर्माण का काम

नियोजन व मुआवजा की मांग को रैयतों ने रोका पावर सबस्टेशन निर्माण का काम

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): नियोजन व मुआवजा की मांग को लेकर बेलगड़िया के रैयत मंगलवार को आंदोलन पर उतर आए। रैयतों ने बेलगड़िया टाउनशिप परिसर में विद्युत पावर स्टेशन निर्माण केअ कार्य रोक दिया। परिणामस्वरूप खुदाई कार्य में लगी जेसीबी मशीन के पहिए थम गे। पावर स्टेशन का काम जरेडा के द्वारा कराया जा रहा है।
रैयतों का कहना है कि बेलगड़िया मौजा के पुराना प्लाट संख्या 84 जिसका कुल रकवा 5 एकड़ 10 डिसमिल जिसे बीसीसीएल द्वारा अधिग्रहण किया गया था। ग्रामीणों के अनुसार इसके एवज में बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से 25 लोगों को नौकरी देने पर सहमति बनी थी। जिसमें से 20 लोगों को ही नौकरी मिली, अन्य को अभी तक नौकरी नहीं दी गई। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि उनकी जमीन के बदले फर्जी लोगों द्वारा बीसीसीएल से नौकरी ले ली गई है। प्रबंधन को इसकी लिखित शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक इसके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
सूचना पाकर बलियापुर के थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की बातों को सुना। मौके पर मौजूद जरेडा के राजस्व कर्मी देवेंद्र कुमार ने भी उक्त प्लाट पर जरेडा की ओर से पावर सबस्टेशन निर्माण होने की बातें कहीं। आंदोलन में गांव के किशुन राम महतो, नकुल महतो, उमेश महतो, सुदामा, नेपाल महतो, गोपाल महतो, गौतम महतो, पूनम कुमारी, अनिता देवी, पार्वती देवी, बीना देवी, माथुर महतो आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top