विधायक मंजू कुमारी ने देवरी में लगाया जनता दरबार
बोलीं-केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना लक्ष्य, जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
डीजे न्यूज, देवरी (गिरिडीह): विधायक मंजू कुमारी के द्वारा शनिवार को देवरी प्रखंड मुख्यालय परिसर में जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित विधायक मंजू कुमारी ने संबोधित करते हुए अपने कार्यकाल में की गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, वहीं उसकी समीक्षा भी की गई।इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चल रही योजनाओं के बारे में लोगों को बताया।
मंजू कुमारी ने कहा –
“केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, शौचालय और जल नल योजना जैसी योजनाओं का लाभ हर गरीब परिवार तक पहुंचना चाहिए। हमारा प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे।”उन्होंने उपस्थित लोगों की जनसमस्याएं भी सुनीं। इस दौरान जर्जर सड़क, अंचल कार्यालय में बढ़ता भ्रष्टाचार, क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाएं, आवास सहित कई बिंदुओं पर आवेदन दिया गया। जिसे निष्पादन करने की बात कही गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता देवरी मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार ने की।
मौके पर प्रमुख पति अजय राय, सांसद प्रतिनिधि अविनाश चन्द्र राय, अजय सिंह, मुखिया विकास कुमार, बनारस प्रसाद सिंह, अजय भोगता, मंडरो मंडल अध्यक्ष मंतोष उपाध्याय, चतरो मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी, सच्चिदानंद चौधरी, थाना प्रभारी श्वेता कुमारी, छोटू साव आदि लोग मौजूद थे।