जिला कांग्रेस कार्यालय में गांधी-शास्त्री और शहीद शेख भिखारी जयंती धूमधाम से मनी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया बोले-गांधी की राह पर चलना कठिन लेकिन यही सच्ची राह
डीजे न्यूज, गिरिडीह : शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं अमर स्वतंत्रता सेनानी शहीद शेख भिखारी जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इन महान विभूतियों की तस्वीरों पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात सभी वक्ताओं ने इन महापुरुषों के जीवन पर अपने-अपने विचार रखे।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि आज का दिन बहुत महान दिन है संपूर्ण भारत के लिए। आज के दिन इस देश में महान पुरुषों का जन्म हुआ जिन्होंने भारतीय लोगों के जनजीवन पर अच्छा खासा प्रभाव डाला। महात्मा गांधी जिन्होंने इस देश को एक सूत्र में पिरोकर एक बड़ा आजादी का आंदोलन खड़ा किया और अंग्रेजों को विवश किया भारत छोड़ने के लिए। गांधी जैसा व्यक्तित्व दुनिया में अब शायद ही कोई जन्म ले। गांधी की बातें करना बहुत आसान है पर गांधी की राह पर चलना बहुत कठिन लेकिन आज भी यही राह सच्ची है यही राह अच्छी है।
हमारे भारत के लाल लाल बहादुर शास्त्री जिन्होंने अपनी सादगी और संयम से इस दुनिया को अनोखा संदेश दिया। इतने सर्वोच्च पद पर रहकर भी जिन्होंने हमेशा भारत के सबसे गरीब और जवान और किसान के बारे में सोचा। ऐसे महापुरुष बिरले ही जन्म लेते हैं और झारखंड की धरती पर जन्मे देश की आजादी की पहली लड़ाई में अंग्रेजों के दांत खट्टे करने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानी शहीद शेख भिखारी जिन्होंने रांची की चुटू पालू घाटी में अंग्रेजों से मुकाबला किया और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। आज इस महान दिन पर सारा राष्ट्र इनको नमन करता है।
इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से अशोक विश्वकर्मा, मोहम्मद निजाम, राज अहमद, ऋषिकेश मिश्रा, सुलेमान अख्तर आदि कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित नेताओं में अजय कुमार सिन्हा, मोहम्मद निजामुद्दीन, मोहम्मद अली खान, मोहम्मद सोहेल, साबिर अहमद खान, सैफुद्दीन खान, त्रिभुवनदास, सुलेमान अख्तर, वरुण सिंह, बिलाल अहमद हुसैनी, इरफान अली, शाहनवाज अख्तर, मोहम्मद इमाम, ओवैस अहमद, कपिल देव राय, मोहम्मद अशरफ, मनीष वर्मा, मोहम्मद नवाज, कुंदन, मिराज, गोल्डी सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।