गौ सम्मान में जुटे गौसेवक, गिरिडीह पहुंचे सोमेंद्र महाराज

गौ सम्मान में जुटे गौसेवक, गिरिडीह पहुंचे सोमेंद्र महाराज

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गौ सेवा, संरक्षण और सम्मान को लेकर चलाए जा रहे ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत पंचखंडपीठाधीश्वर आचार्य स्वामी सोमेंद्र महाराज बुधवार को गिरिडीह पहुंचे। झारखंड एवं ओडिशा के प्रभारी बनाए गए स्वामी जी के मार्गदर्शन में अभियान को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

अभियान के तहत गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौमाता को राष्ट्रीय सम्मान व संवैधानिक संरक्षण, गौ सेवा के लिए प्रभावी केंद्रीय व्यवस्था तथा गौ आधारित कृषि एवं अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने जैसी मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।

गिरिडीह में अभियान की जिम्मेदारी मुकेश जालान को जिला संगठन प्रभारी और अमित जालान को संयोजक बनाया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौसेवक, सनातन धर्मावलंबी और समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस दौरान बांके बिहारी शर्मा, प्रवीण बगरिया, अनिल धनवारिया, संजय डंगईच, दिनेश खेतान समेत कई गौसेवकों ने अभियान में सहभागिता की। आयोजकों ने लोगों से हस्ताक्षर अभियान से जुड़कर गौ सेवा और संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top