धनबाद में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का संगठन खड़ा करने की पहल
डीजे न्यूज, धनबाद : परिसदन में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) पार्टी की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करने के साथ समाज के उत्थान और लोगों की समस्याओं पर चर्चा करना रहा। बैठक में धनबाद और आसपास के क्षेत्रों से समाज के लोग शामिल हुए।
इस दौरान शिक्षा, रोजगार, सामाजिक विकास, अधिकारों और संगठन के विस्तार जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट कर उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने और उनके हित में लगातार काम करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में संगठन को पंचायत और प्रखंड स्तर तक मजबूत करने को लेकर भी चर्चा हुई। वहीं, कई लोगों ने संगठन से जुड़कर सामाजिक कार्यों में सहयोग करने की बात कही।
हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के सचिव हरे राम ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना, उनकी समस्याओं को सामने लाना और शिक्षा, रोजगार व सामाजिक विकास के क्षेत्र में काम करना है। संगठन को मजबूत कर समाज के हित में लगातार आवाज उठाई जाएगी।