धनबाद DCA का वार्षिक सम्मेलन, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम ने होनहारों को किया सम्मानित

धनबाद DCA का वार्षिक सम्मेलन, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम ने होनहारों को किया सम्मानित

धनबाद में जल्द बनेगा क्रिकेट ग्राउंड, JSCA अध्यक्ष बोले- 3-4 माह में आएगा परिणाम

डीजे न्यूज, धनबाद : धनबाद के एक वेडिंग हॉल में धनबाद डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) की ओर से वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर होनहार क्रिकेटरों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम मुख्य रूप से शामिल हुए। वहीं झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव भी कार्यक्रम में पहुंचे और मीडिया से बातचीत की।

शाहदेव ने कहा कि झारखंड में क्रिकेट ग्राउंड के लिए जमीन मिलना सबसे बड़ी चुनौती है, लेकिन धनबाद डीसीए इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। 2-3 जगहों पर बात चल रही है और अगले 3-4 महीनों में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। जेएससीए पूरी तरह से धनबाद एसोसिएशन के साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि धनबाद में बोर्ड के मैच और घरेलू टूर्नामेंट हों, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को मंच मिले। धनबाद की प्रतिभा पर गर्व जताते हुए उन्होंने कहा कि T-20 चैंपियन टीम के कोच रतन कुमार, शाहबाज नदीम और कुलीन कुरैशी जैसे खिलाड़ी धनबाद से ही हैं। यहां वुमेंस क्रिकेट का भी बड़ा भविष्य है।

सदस्यों को हटाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि नियम 31 के तहत जिला संघ से हटने पर सदस्य स्वतः जेएससीए से भी हट जाता है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए युवा खिलाड़ियों को मोटिवेट किया।

उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि बच्चों को मोटिवेट करने के लिए बहुत कुछ कहने की जरूरत है। आज इतना अच्छा प्लेटफॉर्म मिला है, इतने मैच खेलने को मिल रहे हैं। इस साल 438 मैच कंडक्ट किए गए जो अपने आप में बहुत बड़ा रिकॉर्ड है, इसमें से 92 मैच टर्फ विकेट पर हुए हैं।

सौरभ तिवारी ने कहा कि अभी के समय में बच्चों को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। जैसे मैट्रिक करने में 10 साल लगते हैं, वैसे ही 2-3 साल में क्रिकेटर नहीं बना जा सकता। आपको 7-8 साल समय देना पड़ेगा। हार्डवर्क करिए, हार्डवर्क का कोई विकल्प नहीं होता है। जितना हार्डवर्क करेंगे उतना आपका क्रिकेट डेवलप होगा और परफॉर्म करना उतना ही आसान होगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top