तालाब में डूबा 42 वर्षीय व्यक्ति, तलाश जारी

तालाब में डूबा 42 वर्षीय व्यक्ति, तलाश जारी

डीजे न्यूज, धनबाद: नावाडीह बस्ती के छठ तालाब में नहाने के दौरान 42 वर्षीय जामनी पाल उर्फ पचन डूब गए । स्थानीय देवाशीष पाल ने बताया कि गांव के जामनी पाल अपने पिता के श्राद्ध कार्य को लेकर तालाब में पानी देने के उपरांत नहाने गए थे, इसी क्रम में वह डूब गए । इलाके के लोगों ने उन्हें ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना पाकर धनबाद थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। भटिंडा से गोताखोर बुलाए गए है और तलाश जारी है ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top