गिरिडीह में कांग्रेस को बड़ा झटका, बगोदर के पूर्व प्रत्याशी वासुदेव प्रसाद वर्मा ने दिया इस्तीफा

गिरिडीह में कांग्रेस को बड़ा झटका, बगोदर के पूर्व प्रत्याशी वासुदेव प्रसाद वर्मा ने दिया इस्तीफा

 गैर राजनीतिक होकर समाज सेवा करेंगे- कांग्रेस छोड़ बोले वासुदेव वर्मा

डीजे न्यूज, बिरनी (गिरिडीह) : बगोदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह प्रभारी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वासुदेव प्रसाद वर्मा ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र प्रखंड अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, बिरनी को सौंपा है।

24 सितंबर को पत्र के माध्यम से उन्होंने अध्यक्ष को संबोधित करते हुए लिखा है कि वे दिसम्बर 2019 से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी से जुड़े हुए थे। पार्टी ने जब भी जो जिम्मेदारी उन्हें दी, उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ उस जिम्मेदारी का निर्वहन किया। अपने राजनीतिक जीवन में वे कभी भी जाति, धर्म को लेकर विवादास्पद नहीं रहे।

उन्होंने पत्र में आगे लिखा है कि अब उनका मन गैर राजनीतिक बन कर समाज सेवा करने का बन गया है। इसलिए वे कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

वासुदेव प्रसाद वर्मा बिरनी प्रखंड के रहने वाले हैं। वे लंबे समय से कांग्रेस में सक्रिय थे और बगोदर विधानसभा में पार्टी के प्रभारी के रूप में काम कर रहे थे। उनके इस्तीफे से बिरनी प्रखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका माना जा रहा है।

वासुदेव प्रसाद वर्मा अपने सरल स्वभाव और सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हमेशा गरीब, शोषित और वंचित वर्ग की आवाज उठाई है। पार्टी में रहते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी।

इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोग इसे उनकी व्यक्तिगत निर्णय बता रहे हैं, तो कुछ इसे आने वाले राजनीतिक समीकरण से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि वासुदेव प्रसाद वर्मा ने स्पष्ट किया है कि वे अब किसी भी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ेंगे और निर्दलीय रूप से समाज सेवा करते रहेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top