बलियापुर के पेट्रोल पंप में हुई लूट का पुलिस ने किया उदभेदन
दो गिरफ्तार, लूट की राशि, बाइक, नकली गन बरामद
लूट में पंप मैनेजर की भी संलिप्तता थी
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):
बलियापुर थाना क्षेत्र के भिखराजपुर हीरक मोड़ के पास स्थित बिरसा सर्विस स्टेशन इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप में बुधवार देर रात हुई लूट मामले का उदभेदन पुलिस ने कर लिया है। वारदात में शामिल अपराधी को पुलिस ने गोविंदपुर में धर दबोचा। पकड़े गए अपराधी गोविंदपुर के गायडेहरा निवासी 24 वर्षीय शेख अमन है। घटना के बाद पुलिस ने पीछा कर उसे गोविंदपुर में पकड़ा है।
पुछताछ के क्रम में उसने पुलिस को घटना में संलिप्तता स्वीकार करते हुए उसी पंप के मैनेजर 23 वर्षीय विपुल सिंह के भी शामिल होने की बातें कही है। इसके बाद पुलिस ने विपुल सिंह को भी पेट्रोल पंप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपराधी से लूट के दौरान इस्तेमाल किए गए लोहे एवं प्लास्टिक का एक नकली गन, हल्का नीला रंग का बरसाती, लूट की राशि अस्सी हजार रुपए, घटना के दौरान प्रयुक्त किए गए होंडा एसपी शाइन बाइक एवं इंडियन ऑयल का कैशबैक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। गु्रुवार को पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है । पुलिस की इस कार्रवाई में बलियापुर के थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार, पुअनि शिव शंकर उरांव, महेश्वर महतो, आरक्षी महेंद्र यादव, दिनेश रजवार, बुद्धदेव किस्कू एवं दिनू चौधरी शामिल थे। आधी रात को अंजाम दी गई लूट की इस घटना को 24 घंटे के अंदर उद्वेदन किए जाने से लोग बलियापुर पुलिस की प्रशंसा कर रहे हैं।