शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ेंगी टाटा फाउंडेशन और बीसीसीएल की टीम
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): गजलीटांड़ मैदान में चल रहे 32वॉ शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट में टाटा फाउंडेशन जामाडोबा की टीम फाइनल में पहुंच गई है। गुरुवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में विजेता टीम ने टाइगर क्लब खरखरी को 5-0 से करारी मात दी। एकतरफा मैच में टाटा फाउंडेशन के सुजल ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद एस मुर्मू ने दो गोल, शंकर कुमार ने विपक्षी के जाल में गेंद डालकर निर्णायक बढ़त बना ली।26 सितंबर को फाइनल मुकाबला टाटा फाउंडेशन जामाडोबा बनाम बीसीसीएल धनबाद के बीच खेला जाएगा।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में सचिदानंद सिंह, दिनेश उपाध्याय, हुलास यादव, विजय शंकर चौहान, राहुल राजभर, मंटू सिंह, उज्जवल कुमार सिंह, अधिवक्ता फुलकांत झा, अशोक भुइंया, सुरेश मेहरा आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। निर्णायक की भूमिका रवि महतो, जितेंद्र कुमार, मेघनाथ बाउरी एवं प्रेम सरदार ने निभाई।