पार्षद के साथ अभद्र व्यवहार के खिलाफ सड़क पर उतरे नागरिक, कतरास थाना चौक को किया जाम

पार्षद के साथ अभद्र व्यवहार के खिलाफ सड़क पर उतरे नागरिक, कतरास थाना चौक को किया जाम

अवैध कोयला कारोबार पर रोक और घटना में‌ शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है मांग

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): अवैध कोयला कारोबारी और गुर्गों के द्वारा ग्रामीण व स्थानीय पार्षद के साथ की गई बदसलूकी के खिलाफ लोग गुरुवार को आंदोलन पर उतर आए। पार्षद निरूपमा देवी के नेतृत्व में छाताबाद पांच नंबर के ग्रामीण कतरास थाना चौक को जाम कर वहीं धरना दिया। जाम के कारण यातायात अवरूद्ध हो गया और सड़क के तीनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। आंदोलनकारी अवैध अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई और घनी आबादी के बीच चल रहे अवैध कोयला खनन को बंद करने की मांग कर रहे थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार को पार्षद निरूपमा देवी के नेतृत्व में क्षेत्र में संचालित अवैध कोयला कारोबार का विरोध किया गया था। इसकी सूचना प्रशासन को भी दी गई थी। इसके बावजूद अवैध कारोबारी के गुर्गों ने पार्षद के साथ अभद्र व्यवहार किया। मारपीट करने का भी आरोप लगा रहे थे।
ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच, पार्षद के साथ कथित मारपीट में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई तथा क्षेत्र में चल रहे कथित अवैध कोयला कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की।

इधर, पार्षद निरुपमा देवी एवं ग्रामीणों की ओर से कतरास थाना में लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने का भरोसा दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ और यातायात सुचारू हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top