करमा गीतों पर‌ मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति ने बांधा समां

करमा गीतों पर‌ मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति ने बांधा समां

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद):
भौंरा स्थित उत्क्रमित विद्यालय जहाजटांड़ के परिसर में सोमवार को  ‘करम महोत्सव ‘ का आयोजन किया गया। छात्राओं के साथ विद्यालय प्रबंधन समिति की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में करम डाली की पूजा-अर्चना की। करमा गीतों पर‌ मनमोहक झारखंडी लोक नृत्य की प्रस्तुति देकर सबों का मन मोह लिया। नन्हे बच्चों ने खूब ढोलकी बजाई। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक  मदन प्रसाद नायक ने कहा कि ‘करमा पर्व ‘ भाई-बहन व प्रकृति का त्योहार है। यह पर्व झारखंड की संस्कृति व परंपरा का प्रतीक है। यशोदा कुमारी, सावित्री कुमारी,वैष्णवी कुमारी ,अर्पिता कुमारी, परी कुमारी, रूबी कुमारी ,सिमरन कुमारी ,नंदनी कुमारी, नंदिता मल्लिक, पूर्णिमा कुमारी,सुरभि कुमारी, लक्ष्मण सोरेन, प्रेमचंद तुरी, विक्रम कुमार, लखन तुरी,नरेंद्र कुमार तुरी ,लक्ष्मण तुरी आदि छात्र -छात्राओं के साथ पारू देवी, माला देवी ,नीलम देवी,संतोषी देवी,पुष्पा देवी, नूनीबाला देवी,आशा देवी, रानी कुमारी, ज्योति कुमारी,मोहिनी देवी,अंकिता कुमारी,आरोही कुमारी,ठांडी कुमारी बाउरी, रूही कुमारी, तारा देवी, मायरा कुमारी, रोशनी कुमारी ने भी करमा पर्व  के लोकगीतों के साथ मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया । इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पशुपति महतो,सहायक शिक्षिका सरोज बड़ा, सहायक अध्यापक राजकुमार यादव, माला देवी,पारू देवी, संतोषी देवी आदि की महती भूमिका रही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top