कतरास कॉलेज के जर्जर भवन को हटाने की मांग को सौंपा ज्ञापन

कतरास कॉलेज के जर्जर भवन को हटाने की मांग को सौंपा ज्ञापन

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
कतरास कॉलेज के समीप स्थित अत्यंत जर्जर भवन को तत्काल ध्वस्त करने एवं आगामी दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर बीबीएमकेयू बाघमारा विधायक प्रतिनिधि चित्तरंजन कुमार सिंह ने मंगलवार को कुलपति, रजिस्ट्रार, उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि भवन के निकट जीएनएम ग्राउंड में दुर्गापूजा एवं मेले का आयोजन होता है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं और भारी झूले भी लगाए जाते हैं। ऐसे में जर्जर भवन से किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। उन्होंने भवन का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराने तथा असुरक्षित पाए जाने पर उसे अविलंब ध्वस्त कर हटाने की मांग की। साथ ही मेले के दौरान भवन के आसपास बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया। वहीं, दुर्गापूजा के दौरान जीएनएम ग्राउंड, रानी बाजार, कतरास रेलवे ग्राउंड सहित प्रमुख मेला स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती तथा रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग भी की गई। वॉलेंटियरों की निगरानी और श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का भी आग्रह किया गया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top