पोलो ग्राउंड में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन

पोलो ग्राउंड में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बाघमारा के पोलो ग्राउंड में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक बाघमारा शत्रुघ्न महतो, प्रखंड प्रमुख गीता देवी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी लक्ष्मण यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा तथा ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड को भव्य और सुसज्जित बनाया जाएगा।
खिलाड़ियों ने 100 मी., 200 मी., 400 मी., 800 मी., 1500 मी., 3000 मी. दौड़, 4×100 एवं 4×400 रिले दौड़, चक्का फेंक एवं गोला फेंक स्पर्धा में भाग लिया।

यह कार्यक्रम प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रिंकी कौर एवं गौतम कुमार दास की देखरेख में संपन्न हुआ। मंच संचालन मदन मोहन महतो एवं  ब्रजकिशोर चौबे ने किया।

खेल गतिविधियों के सफल संचालन में पवन राय, इन्द्रजीत सरकार, सतीश कौशिक, सुमन कुमारी, शहीद अंसारी, असलम अंसारी एवं महावीर माहथा का सक्रिय योगदान रहा।

 

कार्यक्रम में मो० नसीम अख्तर, जय होरो, सुनीता सिंह, रंजीत रवानी, विपुल कुमार, दीपक वर्णवाल, सीआरपी नीरज कुमार लाला, अमित कुमार, बहादुर महतो, धर्मेंद्र महतो, अरुण प्रसाद, अब्दुल सकुर, दिलीप मिस्त्री, अनिल महतो, विकास कुमार सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top