अनियमित बिजली आपूर्ति से त्रस्त महुदा के उपभोक्ताओं का टूटा सब्र का बांध

अनियमित बिजली आपूर्ति से त्रस्त महुदा के उपभोक्ताओं का टूटा सब्र का बांध

गणेशपुर बिजली ऑफिस के समक्ष दिया धरना

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान महुदा क्षेत्र के उपभोक्ता मंगलवार को गणेशपुर बिजली कार्यालय पहुंचे और वहीं मुख्य गेट के सामने धरना दिया। धरना में महुदा इलाके के 12 पंचायत के उपभोक्ता शामिल रहे। वे नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्वित करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान उपभोक्ताओं ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। धरनार्थियों के आक्रोश को देखते हुए गणेशपुर विद्युत सब स्टेशन के एसडीओ ओम प्रकाश चौहान ने पहल करते हुए वार्ता के लिए अपने कार्यालय कक्ष में आमंत्रित किया। 15 सूत्री मांगों पर एसडीओ ने कहा की मांगें जायज है। लगभग तीन माह के अंदर सभी शिकायत दूर कर दिया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं को जागरूक कर मीटर लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा। एसडीओ के आश्वासन के बाद उपभोक्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। धरना में महूदा मुखिया बदरुद्दीन अंसारी, पदुगोड़ा मुखिया महेश पटवरी, सिंगड़ा मुखिया सूर्यकान्त महतो, लोहपिट्टी मुखिया बॉबी महतो, तेतुलिया टू मुखिया आदर मिश्रा, हाथूडीह मुखिया प्रतिनिधि सम्पद घोषाल ,पंचायत समिति सदस्य दिलखुश, फिरोज अंसारी, तनबीर अंसारी, मनीष तुरी, जमील अख्तर, मजीद अंसारी, किशुन महतो, घनश्याम महतो,अली हुसैन अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, सपन राय, निरंजन कर्मकांर, अनिल बाउरी, सुरेश तुरी, कमल गोप,हरि ठाकुर, संजय कुमार, चंदन दास सहित कई अन्य लोग शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top