मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को झारोटेफ के शिक्षक-कर्मचारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को झारोटेफ के शिक्षक-कर्मचारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

डीजे न्यूज, गिरिडीह : दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को ढांढस देने के लिए रविवार को JHAROTEF की टीम राज्यभर से गिरिडीह पहुंची। संगठन के शिक्षक एवं कर्मचारी पहले झंडा मैदान स्थित जेसी बोस स्कूल परिसर में एकत्रित हुए। इसके बाद सामूहिक रूप से दिवंगत मंत्री के आवास पहुंचकर शोकसभा में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की मेजबानी का अवसर गिरिडीह JHAROTEF टीम को मिला। गिरिडीह में कार्यक्रम की अध्यक्षता मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने की। शोकसभा में JHAROTEF के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह, प्रांतीय कोषाध्यक्ष नितिन जी, प्रांतीय सचिव उज्ज्वल तिवारी समेत राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल हुए।

इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, इम्तियाज अहमद, बेंगाबाद प्रखंड सचिव राज नारायण वर्मा, आनंद शंकर, युगल किशोर, रोहित मंडल समेत सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारियों ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे सदैव कर्मचारी हितों के प्रति संवेदनशील रहे। कर्मचारी समाज उनके योगदान को कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा कि आज दुख की इस घड़ी में JHAROTEF पूरी तरह दिवंगत मंत्री के परिवार के साथ खड़ा है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षक एवं कर्मचारियों ने दिवंगत मंत्री की आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top