सीएमडी ने बरोरा और ब्लॉक टू का किया निरीक्षण
रैक लोडिंग में वृद्धि की संभावनाओं को तलाशा, अधिकारियों को दिए निर्देश
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को बरोरा और ब्लॉक -2 क्षेत्र के खनन और साइडिंग का दौरा किया। सीएमडी ने बरोरा क्षेत्र के केकेसी-लिंक साइडिंग में कोयला प्रेषण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को प्रतिदिन 2 से 3 रैक कोयला लोड करने का निर्देश दिया। एएमपी कोलियरी के निरीक्षण के दौरान सीएमडी ने पैच -7 में खनन परिचालन की समीक्षा की और जीएम (ई एंड एम) और एरिया मैनेजर (ई एंड एम) को उत्पादन बढ़ाने के लिए समय पर डीवाटरिंग सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। एएमपी विभागीय ओसी पैच में उन्होंने टीम को तुरंत मशीन उपलब्धता, क्षमता उपयोग और उत्पादकता में सुधार करने का निर्देश दिया। आउट पैच-बी में सीएमडी ने अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया ताकि खनन संचालन 15 सितंबर तक शुरू हो सके। रात को संचालन और उपकरणों के समय पर रखरखाव के दौरान पर्याप्त प्रकाश सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।