हरे राम-हरे कृष्ण की गूंज से भक्तिमय हुआ जामाडोबा शास्त्री नगर

हरे राम-हरे कृष्ण की गूंज से भक्तिमय हुआ जामाडोबा शास्त्री नगर

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): किन्नर समाज की प्रदेश अध्यक्ष छमछम देवी के जामाडोबा शास्त्री नगर स्थित आवास पर बुधवार को 24 घंटे के अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने हरे राम-हरे कृष्ण के संगीतमय भजनों से माहौल भक्तिमय कर दिया।
समाजसेवी राम मोहन सिंह को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में केंदुआ की महिला कीर्तन मंडली शीला एंड टीम, भौरा की रेणुका रमन एवं राज वल्लभ की टीम, जामाडोबा की मुन्ना कुमार साहनी एंड टीम तथा जामाडोबा टाटा पार्क की आरती कुमारी एंड टीम ने भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए।
अखंड कीर्तन में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हरे राम-हरे कृष्ण और राम नाम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस दौरान क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
छमछम देवी ने कहा कि क्षेत्र के जजमानों के सुख, शांति और समृद्ध जीवन की कामना को लेकर किन्नर समाज की ओर से प्रत्येक वर्ष अखंड कीर्तन का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को शिव चर्चा का भी आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्वेता किन्नर, निर्मला किन्नर, राखी किन्नर, बंशी किन्नर समेत किन्नर समाज के अन्य सदस्यों का योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top