बीसीसीएल सीएमडी ने लोदना क्षेत्र का किया दौरा
उत्पादन व डिस्पैच बढ़ाने और समय पर कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश
डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने बुधवार को लोदना क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के 6 व 9 नंबर साइडिंग, कुजामा आउटसोर्सिंग परियोजना और डंपिंग यार्ड का निरीक्षण किया। सीएमडी ने संबंधित अधिकारियों से परियोजनाओं की गतिविधियों और कोयला उत्पादन और डिस्पैच की जानकारी ली तथा अधिकारियों के साथ वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीएमडी ने अधिकारियों को कोयला डिस्पैच बढ़ाने का निर्देश देते हुए कहा कि बिजली क्षेत्र को कोयले की आपूर्ति बढ़ाने के लिए कंपनी लगातार प्रयास कर रही है। पावर सेक्टर की बढ़ती मांग को देखते हुए कुशल कोयला निकासी और समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करना कंपनी की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को उत्पादन और डिस्पैच में तेजी लाने के साथ व्यवस्थाओं को और बेहतर करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान जीएम एके सिन्हा, एजीएम परवेज आलम, पीओ अनिल कुमार, एसके मालवीय, अंकित कुमार, शाहिल गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।