मंत्री सुदिव्य सोनू का दिल का दौरा पड़ने से निधन, शोक की लहर 

मंत्री सुदिव्य सोनू का दिल का दौरा पड़ने से निधन, शोक की लहर 

गिरिडीह स्थित आवास पर पड़ा था दौरा, मर्सी हॉस्पिटल गिरिडीह में ली अंतिम सांस 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : झारखंड के नगर विकास व उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू का दिल का दौरा पड़ने से रविवार अल सुबह करीब चार बजे निधन हो गया। उनके निधन से गिरिडीह समेत पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है।

देर रात गिरिडीह स्थित आवास पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें तत्काल गिरिडीह के मर्सी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की पूरी टीम ने पूरी कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उपायुक्त रामनिवास यादव समेत बड़ी संख्या में समर्थक मर्सी हॉस्पिटल पहुंच गए थे। सुदिव्य साेनू नगर विकास, पर्यटन के साथ-साथ खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के भी मंत्री थे। वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी थे। गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से वह दूसरी बार चुनाव जीते थे। झारखंड की राजनीति में वह तेजी से चमके थे। विधानसभा में सत्ता पक्ष की ओर से वह मजबूत आवाज थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top