मंत्री सुदिब्य कुमार सोनू के निधन से राजनीतिक जगत में शोक, माकपा ने दी श्रद्धांजलि
डीजे न्यूज, रांची : झारखंड सरकार के नगर विकास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिब्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के झारखंड राज्य सचिवमंडल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पार्टी ने उनके निधन को अत्यंत दुखद बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि सुदिब्य कुमार सोनू गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले कर्मठ राजनीतिक व्यक्तित्व थे। उनके आकस्मिक निधन से राज्य के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में माकपा झारखंड मुक्ति मोर्चा और मंत्री के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करती है। पार्टी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।