टेंडर को लेकर भवन प्रमंडल विभाग में मारपीट, दो हिरासत में

टेंडर को लेकर भवन प्रमंडल विभाग में मारपीट, दो हिरासत में

डीजे न्यूज, धनबाद: भवन प्रमंडल विभाग धनबाद में टेंडर को लेकर संवेदकों के बीच बुधवार को जमकर मारपीट हुई।
बताया जा रहा है कि भवन प्रमंडल द्वारा आन लाइन ढाई करोड़ का टेंडर निकाला गया था। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमशेदपुर से पहुंचे संवेदक एग्रीमेंट लेकर भवन प्रमंडल ऑफिस पहुंचे थे। इसी दौरान स्थानीय संवेदकों ने विरोध किए जाने के बाद  मामला बढ़ गया और मारपीट में तब्दील हो गया।

घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लिया है। मामला अब थाने पहुंच गया है।

स्थानीय संवेदकों का आरोप है कि धनबाद के लोगों को ही काम नहीं मिल रहा है और ऐसे में बाहरी संवेदकों द्वारा टेंडर डालना उचित नहीं है।वहीं मामले में भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार ने बताया की मामले की जानकारी मिली है। घटना को लेकर टीम गठित की गयी। जांच होने के बाद पता चलेगा की कैंपस में घटना क्यों हुई ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top