कलश यात्रा से मलकेरा का माहौल हुआ भक्तिमय, जयकारे से गूंजा इलाका

कलश यात्रा से मलकेरा का माहौल हुआ भक्तिमय, जयकारे से गूंजा इलाका
डीजे न्यूज, सिजुआ (धनबाद):
मलकेरा बस्ती स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित महायज्ञ एवं रामायण पाठ के निमित बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ मंदिर परिसर से हुई। श्रद्धालु कलश लेकर भक्ति गीतों पर नाचते-झूमते इलाके का भ्रमण करते हुए आदर्शनगरी के समीप स्थित कतरी नदी के तट पर पहुंचे। यहां विद्वान पंडितों की टोली ने वेद मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल भरण कराया। इसके बाद श्रद्धालु वापस मंदिर परिसर पहुंचे। धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन विधि विधान के साथ  पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश संपन्न कराया गया। संध्या बेला आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गुरुवार को तोरण पूजा, वेदी निर्माण, वेदी पूजा, अरणी मंथन, स्तंभ पूजा, हवन संपन्न कराया जाएगा। शुक्रवार को पूजन के बाद संध्या बेला कृष्ण जन्माष्टमी पूजन किया जाएगा। आचार्यों के द्वारा किए जा रहे वेद मंत्रों से चारों दिशाएं गूंज रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top