राधास्वामी संगठन धोखाधड़ी मामले में प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा पत्नी व दो सहयोगियों समेत गिरफ्तार, भेजे गए जेल

राधास्वामी संगठन धोखाधड़ी मामले में प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा पत्नी व दो सहयोगियों समेत गिरफ्तार, भेजे गए जेल
डीजे न्यूज, पचंबा गिरिडीह : राधास्वामी संगठन से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामले में पचम्बा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में गिरफ्तार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, उसकी पत्नी अनिशा सिन्हा, सुमित सिन्हा और सुबोध सिंह को पुलिस पूछताछ पूरी होने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अनिशा सिन्हा को जिला प्रभारी बताया गया है। चारों आरोपियों के जेल जाने के बाद मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच महत्वपूर्ण हो गई है।
आरोप है कि अनुदान पर वाहन, कन्यादान योजना, लोन और फिक्स्ड डिपॉजिट समेत विभिन्न माध्यमों के जरिए लोगों से कथित तौर पर राशि ली गई। मामले में बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की बात सामने आ रही है।
इधर, आरोपियों के जेल भेजे जाने के बाद भुक्तभोगियों की निगाहें अब पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। भुक्तभोगियों की मांग है कि कथित तौर पर फंसी उनकी राशि वापस दिलाई जाए और मामले में संलिप्त अन्य लोगों की भूमिका की भी गहन जांच की जाए।
पुलिस की जांच आगे बढ़ने के साथ मामले का दायरा और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। अब पुलिस की अगली कार्रवाई और जांच में सामने आने वाले तथ्यों पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top