कतरास-बाघमारा की खबरें:-

कतरास-बाघमारा की खबरें:-

सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
बीसीसीएल के ब्लॉक- टू क्षेत्रीय सम्मेलन कक्ष में सोमवार को सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 17 अगस्त से 16 नवंबर तक संचालित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच कार्यस्थल पर पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के दौरान ब्लॉक-टू क्षेत्र के विभिन्न विभागों से आए कर्मचारियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन और निरीक्षण मानव संसाधन विभाग की सहायक प्रबंधक स्नेहा की देखरेख में संपन्न हुआ। इस आयोजन में लगभग 20 प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सतर्कता व ईमानदारी के महत्व पर अपने विचार कलमबद्ध किए। इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों से न केवल कर्मचारियों में सतर्कता के प्रति जागरूकता बढ़ती है, बल्कि संस्थान में निष्पक्ष और पारदर्शी कार्य संस्कृति को भी मजबूती मिलती है।
——————————————–

सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई विदाई

कतरास : ब्लॉक-टू क्षेत्रीय कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में सोमवार को अगस्त माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के लिए सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता महाप्रबंधक कुमार रंजीव ने की। विभिन्न इकाइयों से अपनी दीर्घकालीन सेवाएं पूरी कर सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के अमूल्य योगदान को याद किया गया और उनके भावी जीवन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं।
विदाई के इस भावुक क्षण में संयुक्त रूप से सेवानिवृत्त कर्मियों को सेवा निवृत्ति प्रमाण पत्र, उपहार, मिष्ठान एवं ट्रॉली बैग प्रदान कर सम्मानित किया। उपस्थित अधिकारियों ने संस्था के विकास और सुचारू संचालन में उनके द्वारा दी गई निष्ठावान सेवाओं की सराहना करते हुए सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को एक स्वस्थ, सुखद, दीर्घायु और खुशहाल सेवानिवृत्त जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
समारोह में अवर महाप्रबंधक पीएसके सिन्हा, क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) अमित यादव, क्षेत्रीय प्रबंधक जी एल ध्रुवे, क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनामिका कुमारी, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) स्नेहा, लिपिक बिपिन कुमार झा व विजय रजक तथा सामान्य सहायक प्रमोद कुमार की उपस्थिति रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top