बच्चों को पढ़ाया इंसानियत का पाठ
बलियापुर: इकरा मस्जिद सिंदूरपुर में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार की रात बच्चों के बीच क्विज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को दीनी तालीम यानी कुरान, हदीस, दुआ, दुरुद, कलिमा आदि के बारे में जानकारियां दी गई । इसके अलावा एख्लाक, किरदार व इंसानियत का पाठ पढ़ाया गया , जिसमें बड़ों को इज्जत और छोटे से मोहब्बत करने के तरीके बताए गए । मौके पर हजरत मुफ्ती सलमान कासमी, मौलाना एजाज उल हक, अब्दुल हमीद, अख्तर अंसारी, सुल्तान अंसारी, करीम अंसारी, हुसैन, लुकमान आदि थे।