राजभाषा कार्यान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बस्ताकोला क्षेत्र पुरस्कृत

राजभाषा कार्यान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बस्ताकोला क्षेत्र पुरस्कृत

डीजे न्यूज, धनबाद: बीसीसीएल के कोयला भवन मुख्यालय में गुरुवार को कॉर्पोरेट स्तरीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने की। बैठक में अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बीसीसीएल के विभिन्न विभागों एवं क्षेत्रों में राजभाषा कार्यान्वयन एवं अनुपालन की समीक्षा की गई।
राजभाषा कार्यान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए क्षेत्रीय स्तर पर बस्ताकोला क्षेत्र तथा मुख्यालय स्तर पर कर्मचारी स्थापना विभाग को राजभाषा चल वैजयंती शील्ड से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण  रमैय्या को सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा उनकी अंतिम आधिकारिक बैठक के अवसर पर सम्मानित भी किया।

मौके पर निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैय्या, निदेशक (तकनीकी/संचालन) संजय कुमार सिंह सहित मुख्यालय के महाप्रबंधक/विभागाध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन), राजभाषा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top