नया बाजार सार्वजनिक दुर्गोत्सव कमेटी की वार्षिक बैठक में नई समिति गठित
भव्य एवं आकर्षक होगा दुर्गोत्सव : राजेश्वर सिंह यादव
डीजे न्यूज, धनबाद: नया बाजार सार्वजनिक दुर्गोत्सव कमेटी की वार्षिक बैठक बैंक मोड़ स्थित नगर निगम परिसर में आयोजित की गई। बैठक में पूजा समिति के आय-व्यय का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही पुरानी कमेटी को भंग कर सर्वसम्मति से नई आयोजन समिति का गठन किया गया।
बैठक में इस वर्ष दुर्गापूजा का आयोजन भव्य एवं धूमधाम से करने का निर्णय लिया गया। नई आयोजन समिति में मेयर संजीव सिंह, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, रमेश गुटगुटिया, मनोज भासोटिया, शांति देवी शमी, प्रदीप संथालिया, डॉ. समीर बनर्जी, राजनारायण तिवारी एवं भजन सिंह को संरक्षक बनाया गया।
राम कुमार अग्रवाल को अध्यक्ष, राजेश्वर सिंह को सचिव तथा शिवकुमार यादव एवं संजयानंद गोस्वामी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं शैलेश गुटगुटिया एवं विद्यांचल यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।
उपाध्यक्ष पद पर राजेश रीटोलिया, संजय मोर, सुनील राय, राजीव रंजन कुमार, अभय आनंद जायसवाल एवं राजेश कुमार यादव को चुना गया। संयुक्त सचिव के रूप में राजीव कुमार साहू, विपिन चौरसिया, विकास कुमार रंजन ,ओम प्रकाश सिंह, सुजॉय दत्ता, सुशील कुमार शर्मा एवं संजय हड़ोदिया को जिम्मेदारी सौंपी गई।
मंडप इंचार्ज के रूप में गोपाल कृष्ण झा, सतीशानंद गोस्वामी एवं अमल गोस्वामी को जिम्मेदारी दी गई। वहीं पंडाल व्यवस्था की जिम्मेदारी वीरेंद्र कुमार, दिलीप यादव, मणिशंकर तिवारी, सूरज यादव एवं रामजी सिंह को सौंपी गई।
बैठक में समिति के सचिव राजेश्वर सिंह यादव ने कहा कि इस बार का दुर्गोत्सव बेहद भव्य एवं आकर्षक होगा। उन्होंने पूजा आयोजन को बेहतर बनाने के लिए समिति के सभी सदस्यों से आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करने का आह्वान किया।