बुशु प्रतियोगिता में प्रीति ने मारी बाजी

बुशु प्रतियोगिता में प्रीति ने मारी बाजी

बलियापुर: डीएवी स्कूल चाईबासा में आयोजित राज्य स्तरीय  दो दिवसीय बुशु खेल प्रतियोगिता में बलियापुर की नौंवी क्लास की छात्रा प्रीति कुमारी महतो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वह डीएवी रांगामाटी की छात्रा है। छात्रा की इस सफलता से बलियापुर के खेल प्रेमियों में हर्ष है। छात्रा प्रीति कुमारी महतो बलियापुर की जिला परिषद सदस्य उषा महतो व जेएलकेएम नेता आशीष महतो की पुत्री है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top