माहुरी वैश्य महिला समिति ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव

माहुरी वैश्य महिला समिति ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव

सावन के गीत, नृत्य, मनोरंजक खेल एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा मन

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद :

टुंडी पूर्णाडीह महिला समिति द्वारा सावन महोत्सव का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुल देवी माँ मथुरासिनी की दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर सावन के गीत, नृत्य, मनोरंजक खेल एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सावन के पारंपरिक परिधानों में सजकर उत्सव का आनंद लिया।

महिला समिति की सदस्यों ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को आपस में जुड़ने, अपनी प्रतिभा दिखाने और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत रखने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ हुआ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top