इनर व्हील सनशाइन का सम्मान समारोह : नेतृत्व, सेवा और नारी शक्ति का संगम, तीन सामाजिक परियोजनाओं का भी शुभारंभ

इनर व्हील सनशाइन का सम्मान समारोह : नेतृत्व, सेवा और नारी शक्ति का संगम, तीन सामाजिक परियोजनाओं का भी शुभारंभ

डीजे न्यूज गिरिडीह : इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा होटल अशोका इंटरनेशनल में Leadership Seminar & Felicitation Programme का गरिमामय एवं भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय *“Be an Effective Leader – Lead with Purpose, Inspire with Passion” रहा। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में IIW Vice President सरिता लुनानी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के आत्मीय स्वागत एवं पुष्पगुच्छ भेंट के साथ किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया गया तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। ISO नमिता जमुआर द्वारा इनर व्हील प्रार्थना प्रस्तुत की गई।

क्लब अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला ने अपने स्वागत संबोधन में IIW उपाध्यक्ष सरिता लुनानी, डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रियाका कुमार, पी डी सी नीना कुमार, विभिन्न क्लबों के जिला अध्यक्ष एवं सचिव, विशिष्ट अतिथियों एवं सभी क्लब सदस्यों का हार्दिक स्वागत किया।

इस कार्यक्रम की संयोजिका पी डी सी पूनम प्रकाश ने सरिता लुनानी के व्यक्तित्व, उपलब्धियों एवं नेतृत्व क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान का परिचय प्रस्तुत किया। उन्होंने सनशाइन क्लब का परिचय विभिन्न फूलों के माध्यम से अद्भुत तरीके से कराया।

कार्यक्रम के दौरान IIW Vice President सरिता लुनानी, डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रियाका कुमार, पी डी सी नीना कुमार, क्लब अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा औपचारिक सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। इसके अतिरिक्त जिला अध्यक्ष, जिला टीम एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों को भी सम्मानित किया गया।

सेमिनार का मुख्य आकर्षण “Be an Effective Leader” विषय पर सरिता लुनानी का प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक सत्र रहा। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से प्रभावी नेतृत्व के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सच्चा नेतृत्व केवल मार्गदर्शन तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह व्यक्तियों को उनकी क्षमता पहचानने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने की प्रक्रिया है। उन्होंने उद्देश्यपूर्ण नेतृत्व, सकारात्मक दृष्टिकोण, आत्मविश्वास, टीम भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को सफल नेतृत्व के महत्वपूर्ण आधार बताया।

इसके पश्चात इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें सदस्यों ने नेतृत्व से संबंधित अपने प्रश्न एवं अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व विकास एवं इनर व्हील के मूल्यों पर आधारित एक विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई।

मुख्य वक्ता सरिता लुनानी को कार्यक्रम के दौरान स्मृति-चिह्न एवं सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किया गया। जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की सराहना करते हुए नेतृत्व के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संदेश दिया।

उपाध्यक्ष स्मृति आनंद ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने IIW Vice President, जिला टीम, विशिष्ट अतिथियों, क्लब अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के समापन पर IIW Vice President, जिला टीम, क्लब अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ सामूहिक छायाचित्र लिया गया तथा सभी ने सौहार्दपूर्ण फेलोशिप एवं जलपान/भोज का आनंद लिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत रिसेप्शन क्षेत्र में तीन सामाजिक परियोजनाओं का भी आयोजन किया गया, जो क्लब की सेवा भावना एवं सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला, सचिव संगीता सिन्हा, उपाध्यक्ष स्मृति आनंद, कोषाध्यक्ष रश्मि गुप्ता, ISO नमिता जमुआर, संपादक शमा प्रवीण, पीपी सोनाली तरवे, पी पी शबाना रब्बानी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहीं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top