भाजपा नेता मिथिलेश यादव हत्याकांड के उद्भेदन से नाराज ग्रामीण, बगोदर थाना पहुंच मुख्य आरोपी रिंकू रजक की गिरफ्तारी की मांग

भाजपा नेता मिथिलेश यादव हत्याकांड के उद्भेदन से नाराज ग्रामीण, बगोदर थाना पहुंच मुख्य आरोपी रिंकू रजक की गिरफ्तारी की मांग
डीजे न्यूज, बगोदर, गिरिडीह : बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला गांव में भाजपा नेता मिथिलेश यादव हत्या कांड के पुलिस द्वारा किए गए उद्भेदन से गांव के लोग असंतुष्ट हैं।
इसी को लेकर गुरुवार को हेसला गांव के दर्जनों ग्रामीण बगोदर थाना पहुंचे और इस हत्या कांड के मुख्य आरोपी बताए जा रहे रिंकू रजक की गिरफ्तारी की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस द्वारा मामले का उद्भेदन किए जाने के बावजूद कई सवाल अभी भी स्पष्ट नहीं हुए हैं। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए मुख्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top