सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से साधारण छात्र भी असाधारण सफलता हासिल कर सकता : संजय आनंद

सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से साधारण छात्र भी असाधारण सफलता हासिल कर सकता : संजय आनंद

झारखंड टॉपर्स के साथ गोल धनबाद ने धूमधाम से मनाया 29वां स्थापना दिवस

डीजे न्यूज, धनबाद : कोयलांचल में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली विश्वसनीय एवं भरोसेमंद संस्था गोल इंस्टीट्यूट ने सोमवार को बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ अपना 29वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर संस्थान ने अपनी गौरवशाली उपलब्धियों का स्मरण किया तथा आने वाले वर्षों में विद्यार्थियों को सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया। समारोह की शुरुआत अध्ययनरत विद्यार्थियों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन एवं केक काटकर की गई। पूरे परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था, जहाँ उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों के कारण उक्त समारोह और भी विशेष बन गया। समारोह में नीट-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली झारखंड टॉपर स्नेहल झा समारोह की मुख्य आकर्षण रहीं। उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर संस्थान के शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। स्नेहल झा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ गोल संस्थान के उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल, अनुभवी शिक्षकों, नियमित टेस्ट सीरीज, व्यक्तिगत मार्गदर्शन एवं प्रबंधन टीम के सतत सहयोग को दिया तथा संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था की सराहना की।

विदित हो कि वर्ष 1997 में गोल संस्थान के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक श्री बिपिन सिंह द्वारा एक छोटे से प्रयास के रूप में शुरू हुआ यह सफर आज एक विशाल शैक्षणिक आंदोलन का रूप ले चुका है। पिछले 29 वर्षों में गोल इंस्टीट्यूट ने मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है तथा अब तक 20,000 से अधिक सफल विद्यार्थियों को उनके सपनों की मंजिल तक पहुँचाया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोल धनबाद के केंद्र निदेशक संजय आनंद ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारे विद्यार्थी हैं। उनकी मेहनत, लगन और विश्वास ने ही गोल संस्थान को इस मुकाम तक पहुँचाया है। उन्होंने कहा कि ईडल्व्यूएस झारखंड रैंक 1 स्नेहल झा और झारखंड जनरल श्रेणी में रैंक-3 प्राप्त करने वाली आर्या पलक जैसी अनेक प्रतिभाओं की उपलब्धियाँ इस बात का प्रमाण हैं कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से कोई भी साधारण छात्र भी असाधारण सफलता हासिल कर सकता है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गोल संस्थान धनबाद के अकादमिक विशेषज्ञ दीपक कुमार एवं भारती सिन्हा ने कहा कि धनबाद में प्रारंभिक वर्षों से ही देश के विभिन्न हिस्सों से आए विषय विशेषज्ञ शिक्षक विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करते रहे हैं। हर सफलता के पीछे विद्यार्थियों की मेहनत और अभिभावकों का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूँजी है। आने वाले वर्षों में भी संस्थान आधुनिक तकनीक, अनुभवी शिक्षकों और वैज्ञानिक शिक्षण पद्धति के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करता रहेगा।

कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए अरुण, सुनील, रानी, पूजा, उमेश, मो. वसीम, दिलीप सहित गोल टीम के सभी सदस्यों एवं शिक्षकगणों ने संस्थान की 29 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर गर्व व्यक्त किया तथा भविष्य में भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करने की कामना की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top