बलियापुर में दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख*

*बलियापुर में दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख*

डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद : बलियापुर बाजार के *हटिया मोड़* स्थित *डोरा टेलर्स* की दुकान में आज दोपहर अचानक आग लग जाने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया।

जानकारी के अनुसार *दोपहर करीब 2 बजे* बंद दुकान के अंदर से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत दुकानदार को सूचना दी। कुछ देर बाद जब दुकानदार मौके पर पहुंचा और शटर खोला तो देखा कि दुकान अंदर से पूरी तरह आग की चपेट में है।

आग में दुकान में रखे *कीमती कपड़े, सिलाई किए हुए कपड़े, अलमीरा, फर्नीचर और सीलिंग* सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

सूचना पाकर *बलियापुर पुलिस* भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति की जानकारी ली।

इस घटना में दुकानदार को हजारों रुपये की क्षति हुई है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण *शॉर्ट सर्किट* बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top