श्रमिक कॉलोनी में व्याप्त समस्याओं के निराकरण की उठी मांग
जमसं के महामंत्री ने कहा-प्राथमिकता के साथ करेंगे निदान
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
मुराईडीह कॉलोनी स्थित समुदायिक भवन में जनता मजदूर संघ की मंगलवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने श्रमिक कॉलोनी में बिजली, पानी, क्वार्टर रिपेयरिंग सहित कई परेशानियों को विस्तारपूर्वक रखा।
संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं के साथ-साथ बाघमारा क्षेत्र के आमजनों की तकलीफों को दूर करना प्राथमिकता है।
संचालन सूर्य बली साव , मंगल हेंब्रम ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन विनोद मिस्त्री ने किया। कार्यक्रम में गोपाल मिश्रा, धर्म चंद देशवाली, गणेश सिंह, महेश श्रीवास्तव, सोनु कुमार सिंह, मुकेश कुमार, विजय चौहान, अखिलेश नोनिया, परमेश्वर भुईयां, प्रताप सिंह, इतवारी साव, विष्णु कुमार, डाल चंद महतो,राजू चौहान, संतोष चौहान, कालि चरण महतो, निरमाला देवी गिरजा देवी गुड़िया देवी रेखा देवी,राम वृक्ष दास, अमित कुमार तिवारी,कुमेद पाण्डेय, प्रफुल सिंह,कटी दास, सहित ब्लाक 2 क्षेत्र एवं बरोरा क्षेत्र के कार्यकर्ता और कर्मी मौजूद थे।