एक पेड़, एक जीवन : बक्शी हाई स्कूल में सैकड़ों फलदार पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

एक पेड़, एक जीवन : बक्शी हाई स्कूल में सैकड़ों फलदार पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

डीजे न्यूज, पलामू : 

वृक्षारोपण हमारे जीवन और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए बेहद जरुरी है। पेड़ हमें जीने के लिए शुद्ध ऑक्सीजन देते हैं, हानिकारक कार्बन डाइऑक्साइड सोखते हैं, प्रदूषण घटाते हैं, बारिश लाने में मदद करते हैं, और मिट्टी कटाव को रोकते हैं।

यह गहरी सोच राजकीयकृत मध्य विद्यालय हुसैनाबाद की वरीय सहायक अध्यापिका *रश्मि प्रकाश* की है जिनके अथक प्रयासों से अपने विद्यालय में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया है। आज इसी उद्देश्य से समीपस्थ *बक्शी हाई स्कूल* में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक *कन्हैया प्रसाद*, बीआरसी के स्टॉफ *विनोद प्रसाद*, रिसॉर्स पर्सन के साथ विद्यालय की चाहारदिवारी के अंदर फलदार पेड़ों में आम, जामुन, अमरूद सहित सैकड़ों पौधे लगाये गए।

इस कार्यक्रम में *बक्शी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार*, *सहायक शिक्षक रब्बानी सर* का भी अमूल्य सहयोग मिला है। साथ ही विद्यालय के छात्रों *आकाश कुमार, रोहन कुमार, अर्णव कुमार, सत्यम गुप्ता* ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पर्यावरण बचाने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प दिलाया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top