यूनियन क्लब में मल्टी लेवल फैसिलिटी का भव्य उद्घाटन
डीजे न्यूज, धनबाद:
यूनियन क्लब, धनबाद में सोमवार को क्लब के सदस्यों एवं उनके परिवारों के लिए विकसित की गई नई सुविधाओं—बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस कक्ष, वीआईपी लाउंज एवं किड्स प्ले ज़ोन का भव्य उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए शारदा सिंह ने यूनियन क्लब द्वारा अपने सदस्यों को बेहतर खेल, मनोरंजन एवं सामाजिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सुविधाओं से क्लब के सदस्यों के साथ-साथ बच्चों और युवाओं को भी खेल एवं स्वस्थ मनोरंजन के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा, साथ ही क्लब की उज्वल भविष्य की भी कामना की ।
क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि यूनियन क्लब को आधुनिक एवं सदस्य-केंद्रित क्लब के रूप में विकसित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। नई खेल सुविधाओं से सदस्यों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा, वहीं किड्स प्ले ज़ोन बच्चों के लिए सुरक्षित एवं मनोरंजक वातावरण उपलब्ध कराएगा। वीआईपी लाउंज क्लब के सामाजिक एवं विशेष आयोजनों को और अधिक सुविधाजनक बनाएगा।
इस अवसर पर अमितेश सहाय, विजय कुमार अग्रवाल, सरोज सिंह, अमन सिंह, गोपाल भट्टाचार्य, राजेश सिन्हा ,राहुल नारंग,अशित सहाय,पीयूष गोयल,सदाशिव सिंह,कंचन सिंह,जयदीप मुखर्जी,कमल चौधरी,राजेश सचदेव,अजीत गुटगुटिया,सुनीता सहाय,सरिता अग्रवाल,सीमा सिंह,ज्योति चौधरी,रेणु सिंह सहित यूनियन क्लब के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।