शव पहुंचते ही आमझर का माहौल हुआ गमगीन

शव पहुंचते ही आमझर का माहौल हुआ गमगीन

डीजे न्यूज, बलियापुर: बलियापुर थाना क्षेत्र के आमझर के पास रविवार को सड़क हादसे के शिकार हुए 45 वर्षीय संदीप मंडल का शव पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को गांव लाया गया। वह आमझर के रहने वाला था।
शव पहुंचते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पत्नी अर्पणा मंडल, वृद्ध माता पुष्पा मंडल, दोनों पुत्री रितिका एवं लक्ष्मी तथा पुत्र मोहन मंडल समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मालूम हो कि आमझर गांव के पास संदीप मंडल एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर जख्मी हो गया था। जख्मी को इलाज हेतु धनबाद ले जाया गया, जहां कुछ ही घंटे बाद निधन हो गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top