बलियापुर की खबरें:-
वनपट्टा उपलब्ध कराने को लगाया शिविर
डीजे न्यूज, बलियापुर: बलियापुर अंचल कार्यालय की ओर से भिखराजपुर एवं घड़बड़ पंचायत भवन में सोमवार को शिविर का आयोजन किया गया। वन अधिकार अधिनियम के तहत जरूरतमंद लोगों को वनपट्टा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आयोजित शिविर में पहाड़पुर गांव की तारिणी देवी, शकुंतला देवी, एवं द्रौपदी देवी ने वनपट्टा हेतु आवेदन दिया। मौके पर मुखिया दिलीप कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्य दिवाकर महतो, वन विभाग के महावीर गोराई, राजस्व कर्मी विनोद प्रसाद, अमृत महतो आदि थे।
—————————————————
विधायक ने सुखाड़ की स्थिति से सरकार को कराया अवगत
बलियापुर: मानसून सत्र के दौरान सोमवार को विधायक चंद्रदेव महतो ने बलियापुर एवं गोविंदपुर अंचल में सुखाड़ की स्थिति से उत्पन्न संकट की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। विधायक ने शुन्यकाल के दौरान विधानसभा अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि जिले के बलियापुर एवं गोविंदपुर अंचल में सिंचाई एवं पर्याप्त वर्षा के अभाव में 90% धान की रोपाई नहीं हो पाई है। विधायक ने सरकार से तत्काल विशेष सर्वेक्षण कराकर प्रभावित किसानों को मुआवजा एवं फसल की क्षतिपूर्ति के साथ प्रत्येक खेतों में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग किया है।